{"_id":"5ba93a5d867a55013e75c7f7","slug":"women-entrepreneur-murder-case-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उद्यमी हत्याकांडः पुलिस को मिले अहम सुराग, खुलासे के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उद्यमी हत्याकांडः पुलिस को मिले अहम सुराग, खुलासे के करीब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 25 Sep 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव सदर कोतवाली के शेखपुरनरी में गुरुवार रात कारखाने के अंदर हुई महिला उद्यमी की हत्या में पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई है। पुलिस एक-दो दिन में खुलासे की बात कह रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला उद्यमी की हत्या उसके एक पुराने विश्वसनीय नौकर ने की है। यह नौकर पिता की बीमारी के चलते छुट्टी लेकर गांव जाने की बात कह रहा था। घटना के दिन शाम 6:50 बजे उसकी लोकेशन घटना स्थल और इसके बाद कानपुर में पाई गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने लूटी गई रकम बरामद कर ली है। जेवरों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
कानपुर नगर के मोहल्ला लालबंगला शक्तीपुरम निवासी राजेंद्र कौर (70) पत्नी त्रिलोचन सिंह की गुरुवार रात लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नरी गांव स्थित जूते के अपर बनाने के कारखाने में रात हत्या कर दी गई थी। लूट और प्रापर्टी के बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला उद्यमी की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई थी। हत्या की वारदात किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि महिला उद्यमी के एक अति विश्वसनीय नौकर ने अंजाम दी है।
पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से घटना वाले दिन शाम को शाम 6:30 बजे के बाद से रात तक घटना स्थल के आसपास रहे संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया। जांच में पाया गया कि महिला उद्यमी का जो नौकर पिता की बीमारी की बात कहकर छुट्टी पर अपने घर फतेहपुर जाने की बात कहकर गया था, वास्तव में वह गांव नहीं गया। शाम 6:50 बजे उसके मोबाइल की लोकेशन घटना स्थल (कारखाना) में पाई गई है। लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह कानपुर में लौट गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नौकर के पास से लूट की कुछ रकम भी बरामद हुई है। सोने के जेवरों को बरामद करने के लिए पुलिस टीमें उसके बताए स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रयास किया जा रहा है कि लूटी गई रकम और जेवर बरामद कर एक-दो दिन में घटना का खुलासा कर लिया जाए।