{"_id":"57f4b0854f1c1b8d32270f83","slug":"women-died-due-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबरू लूटने से आहत युवती ने मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबरू लूटने से आहत युवती ने मौत को लगाया गले
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
युवती के साथ दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में एक महिला ने अपनी आबरू लुटने से आहत होकर फांसी लगा ली। यह घटना पहाड़ी थाने के गांव सालिगपुर की है। महिला से गांव के ही युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पति की तहरीर पर उसके खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है।
थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि एक अक्तूबर की रात गांव की लालती देवी (32) घर पर अकेली थी, तभी गांव के ही मतगंजन प्रसाद ने घर में घुसकर उसे अपनी बदनीयती का शिकार बना डाला। लालती देवी ने देर रात घर लौटे पति रामशरण को घटना बताई। इस मसले पर दो अक्तूबर को गांव में पंचायत होती रही। इसमें दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा। इससे पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं दी गई।
घटना से क्षुब्ध महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। सोमवार रात उसका दस साल का पुत्र रोहित ही घर पर था। पति दूसरे गांव इलाज कराने गया था। इसी दौरान लालती देवी ने कमरे में फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद पुत्र ने मां को फंदे से लटकते देखा तो चिल्लाते हुआ बाहर भागा। जानकारी पाकर पति गांव आया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतका के पति रामशरण की तहरीर पर आरोपी मतगंजन प्रसाद पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।