{"_id":"66dbe43a46c63beea10ba079","slug":"womans-murder-accused-arrested-in-encounter-shot-in-leg-and-admitted-in-hospital-2024-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: महिला का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, पूछताछ कर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: महिला का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, पूछताछ कर होगी कार्रवाई
Sat, 07 Sep 2024 11:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:08 AM IST
सार
Jalaun News: कालपी कोतवाली क्षेत्र के खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिला था। मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि मानसिक रोगी महिला की हत्या उसने ही की है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के ऊसरगांव में एक खेत में तीन सितंबर को महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ था। उसकी सिर में गहरी चोट मारकर हत्या की गई थी। महिला की पहचान मानसिक रोगी महिला के रूप में हुई थी, जो अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। इस हत्या को लेकर उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मामले के खुलासे में एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने कालपी और आटा पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया था। जांच में पता चला कि मानसिक रोगी महिला की हत्या के बाद से गांव का एक युवक चंद्रपाल उर्फ रणविजेंद्र पाल अहिरवार फरार है। वो अक्सर मानसिक रोगी महिला के इर्द गिर्द ही रहता था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे पुलिस को खबर मिली कि चंद्रपाल कहीं बाहर भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
इससे पहले अपने घरवालों से मिलने गांव आ रहा है, जिस पर उसकी घेराबंदी शुरू की गई। सरसेला रोड पर पुलिस टीमों ने जब उसे रोका, तो उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसकी एक गोली चंद्रपाल के पैर में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घायल आरोपी को इलाज के लिए भेजा
पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा, कारतूस, खोखा व बाइक बरामद की है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में चंद्रपाल ने कबूला है कि मानसिक रोगी महिला की हत्या उसने ही की है। फिलहाल उसे इलाज के लिए भेज दिया गया है और इलाज के बाद ही आगे की पूछताछ की जाएगी। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।