फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Kanpur News: महिला का शव फंदे पर मिला, हत्या का आरोप

Fri, 27 Sep 2024 06:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
फोटो संख्या 10 प्रियंका की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन

फोटो संख्या 11


-कार की मांग पूरी न होने पर पीटकर हत्या का आरोप
-टिलिटीला गांव की घटना, औरैया में था मायका
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर (इटावा)। ऑटो चालक की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सास के अलावा सभी ससुराली मौके से भाग गए।
टिलिटीला गांव निवासी सीटू की पत्नी प्रिंयका (28) बुधवार दोपहर घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटकी मिली। परिजन महिला को फंदे से उतारकर क्लिनिक पर ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। मायके वालों को फोन पर सूचना देकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान मायके वालों ने 1076 पर घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सास के अलावा घर से अन्य लोग मौके से भाग गए। मौके पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया जिले के थाना सहायल के बवरू गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उन्होंने बेटी प्रियंका की शादी करीब नौ साल पहले सीटू से की थी। पति व ससुराली दहेज में ऑटो की मांग करते थे। दबाव पर उनलोगों ने एक ऑटो खरीद कर दामाद सीटू को दे दिया था। कुछ दिन बाद पति व ससुराल वाले फिर दहेज में कार की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे।

पिता का आरोप है कि कार की मांग पूरी न होने पर बुधवार को बेटी की पीटकर हत्या कर दी गई। प्रियंका के तीन बच्चे हैं, एक पुत्री नंदनी, दो पुत्र कार्तिक व प्रतीक हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। महिला का पति ऑटो बुकिंग पर लेकर शिकोहाबाद गया हुआ था। प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed