{"_id":"633fe21b869aab747e671e19","slug":"woman-wandering-with-blind-daughter-after-husband-s-death-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: पति की हो चुकी है मौत, नेत्रहीन बेटी को लेकर भटक रही महिला, बोली- ननद-ननदोई घर में घुसने नहीं दे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: पति की हो चुकी है मौत, नेत्रहीन बेटी को लेकर भटक रही महिला, बोली- ननद-ननदोई घर में घुसने नहीं दे रहे
Fri, 07 Oct 2022 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 07 Oct 2022 04:11 PM IST
सार
मोहल्ला कल्याणी निवासी महिला अपनी दृष्टिहीन बेटी के साथ दर-दर भटक रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ननद-ननदोई उसे घर में नहीं घुसने दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में शहर के मोहल्ला कल्याणी निवासी महिला और उसकी दृष्टिहीन बेटी घर में रहने के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता का आरोप है कि ननद और ननदोई उसे घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। वहीं, पुलिस पारिवारिक विवाद सुलाझाकर समझौते का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी ललिता पत्नी स्व. दिनेश प्रसाद पांडेय का कहना है कि उसकी बेटी सोनम (22) को आंखों से दिखता नहीं है। 15 सितंबर 2022 को पति की मौत के बाद घर में रह रहे ननद-ननदोई उसे घर में नहीं आने दे रहे हैं। वह बेटी के साथ आवास विकास कॉलोनी में चचेरे चाचा के यहां रह रही हैं।
विज्ञापन
दोनों ने पुलिस से गुहार लगाई है। महिला के ननदोई ने बताया कि 2013 से मां-बेटी कन्नौज में अपने मायके में रह रही थीं। दिनेश की तबीयत खराब होने और मौत के बाद भी पत्नी नहीं आए। ननदोई के अनुसार मकान उसके नाम है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि पारिवारिक मामला है। मकान के कागज मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन