फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman tried to set herself on fire in the court premises after her husband did not get bail

पति को जमानत न मिलने पर महिला ने कोर्ट परिसर में खुद को आग लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने बचाया

Fri, 17 Jan 2020 08:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Jan 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
woman tried to set herself on fire in the court premises after her husband did not get bail
कोर्ट परिसर में आग लगाने का प्रयास करने वाली महिला - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में पति को जमानत न मिलने से नाराज पत्नी ने कोर्ट परिसर में माचिस निकालकर आग लगाने का प्रयास किया। मौजूद पुलिस ने उसके हाथ से माचिस छीनकर उसे बचाया। कोर्ट परिसर में हुई घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन


अधिकारियों के निर्देश पर महिला से सदर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को 8 दिसंबर 2019 को सदर कोतवाली पुलिस ने मूकबधिर चचेरी बहन से छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था। आरोपी की पत्नी के अनुसार, वह पति की जमानत के लिए लगातार अर्जी लगा रही थी। लेकिन हर बार उसकी अर्जी खारिज हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को जमानत की तारीख थी। लेकिन आज भी उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। आरोपी की पत्नी के अनुसार जमानत खारिज होने से निराशा होने पर उसने गुस्से में खुद को जलाने के लिए माचिस निकाली लेकिन पुलिस ने पहले ही उसे पकड़ लिया। सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया महिला से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में फिर छेद 
उच्च न्यायालय के कड़े रुख के बाद कोर्ट की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने हाल ही में कड़े इंतजाम किए थे। कोर्ट के गेट पर हैंड हैंडलर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, व एक्सरे बैगेज मशीन से कोर्ट में दाखिल होने वाले लोगों की जांच करने के बाद उन्हें प्रवेश दिए जाने के पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए थे। इसके बाद भी महिला माचिस लेकर कोर्ट परिसर में कैसे दाखिल हुई यह बड़ा सवाल है। सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई हैं, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed