फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman thrown from rooftop for protesting against molestation

Kanpur News: छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को छत से फेंका

Sun, 18 Feb 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown from rooftop for protesting against molestation
झींझक। मंगलपुर थाना के एक गांव में घर में घुसे युवक ने देर रात महिला को दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसे छत से नीचे फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति पिकअप चलाते हैं। वह भाड़ा लेकर गए थे। शुक्रवार रात वह पहली मंजिल पर बने कमरे में सोई थी। रात करीब दो बचे शौच के लिए उठी। टॉयलेट से बाहर आने पर छत पर आए मोहल्ले के अंशू पाल ने बुरी नियत से दबोच लिया। आरोप लगाया कि उसने छेड़छाड़ शुरू कर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाकर विरोध किया तो गाली गलौच कर मारपीट की और धमकी देकर छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसे चोटें आईं। निरीक्षक मंगलपुर जनार्दन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, गाली गलौच व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed