फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman shot under suspicious circumstances in Auraiya, found bleeding inside bathroom, referred

Auraiya: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को लगी गोली, बाथरूम के अंदर लहूलुहान हालत में मिली, रेफर

Sat, 28 Oct 2023 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Oct 2023 09:26 AM IST
सार

Auraiya News: सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के पेट में गोली लगी है। मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की है। महिला को कैसे और किन स्थितियों में गोली लगी है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman shot under suspicious circumstances in Auraiya, found bleeding inside bathroom, referred
अस्पताल में खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गैली गांव निवासी फौजी की पत्नी को बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में बिधूना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देखते हुए महिला को रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव गैली निवासी रंजना सिंह सेंगर (38) पत्नी स्व# गंगा सिंह फौजी देर रात लगभग दो बजे अपने घर के बाथरूम में थीं। तभी गोली चलने की आवाज पर परिजनों की नींद खुली। इस पर उन्होंने घर के कमरों में और इधर-उधर देखा, तभी बाथरूम की तरफ से चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

यहां रंजना को लहूलुहान हालत में देख परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची बेला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलावस्था में महिला को बिधूना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में महिला को कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद
सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के पेट में गोली लगी है। मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की है। महिला को कैसे और किन स्थितियों में गोली लगी है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। महिला बेला में अपने पुत्र शानू, युग व अपने भांजे के साथ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed