{"_id":"5fee119edf470919972b36ab","slug":"woman-s-body-found-in-farm-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: खेत में मिला युवती का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: खेत में मिला युवती का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
Thu, 31 Dec 2020 11:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम करीब छह बजे शौच के लिए निकली युवती का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवती के शरीर में चोट के निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई है।
सूचना पर एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी मऊ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की आशंका पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बृहस्पतिवार की शाम को करीब छह बजे घर से शौच क्रिया के लिए निकली थी।
रात करीब आठ बजे तक युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने खेत में युवती का शव अस्त-व्यस्त अवस्था में मिलने की जानकारी दी। युवती के शरीर में चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसडीएम नवदीप शुक्ला और थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की हत्या की गई है, लेकिन दुष्कर्म का मामला स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने बताया कि युवती का दो साल पहले ही प्रयागराज जिले के एक कस्बे में विवाह हुआ था। वह पांच माह से मायके में रह रही थी। मृतका छह बहनों में चौथे नंबर की है।