{"_id":"92d229e97a47c4c417d261768747f762","slug":"woman-robbed-the-cash-jewelry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से नकदी-जेवर लूटा, विरोध पर चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से नकदी-जेवर लूटा, विरोध पर चाकू घोंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मंधना बिठूर मार्ग पर संडीला गांव के सामने मंगलवार को
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने रिश्तेदारी में जा रही एक महिला से
जेवर व नकदी लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर
दिया। पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की जांच
की जा रही है।
विजय नगर कानपुर निवासी आशा अग्निहोत्री (40) पत्नी राकेश अग्निहोत्री मंगलवार को चौबेपुर क्षेत्र के संडीला गांव निवासी अपने मामा उद्धव नारायण पांडे के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।
आशा ने बताया कि शाम करीब चार बजे मंधना से टेंपो में सवार होकर संडीला मोड़ पहुंची और वहां से पैदल गांव के लिए चलने लगीं, तभी पीछे से बाइकसवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और चाकू लगाकर जंजीर, अंगूठी, पायल, मोबाइल और पर्स छीन ली।
विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तेज रफ्तार से मंधना की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला उपचार के लिए अस्पताल भेज आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने बताया कि लूट की जांच कराई जा रही है।