फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   woman pleaded for justice from SP for action against brother-in-law

पति शारीरिक रूप से कमजोर: देवर ने की जबरदस्ती, नाकाम रहने पर किया घिनौना काम, पीड़िता के सास-ससुर पर भी आरोप

Thu, 04 Aug 2022 01:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Aug 2022 01:42 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में पीड़ित मां-बेटी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है। जिसके चलते देवर गलत नीयत रखता है। मौका पाते ही वह छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर प्रेस से जलाकर फांसी से लटकाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
woman pleaded for justice from SP for action against brother-in-law
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी से गुहार लगाने बेटी के साथ पहुंची पीड़ित मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में एसपी से पीड़ित मां-बेटी ने न्याय की गुहार लगाई है। दर्द बयां करते हुए बताया कि बेटी का पति शारीरिक रूप से अक्षम है। इसके चलते देवर बेटी पर गलत नीयत रखता था और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर प्रेस से जलाकर फंदे से लटकाने का प्रयास किया। बेटी ने किसी तरह रात में ससुराल से भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित मां गुरुवार को अपनी बेटी के साथ एसपी राजेश द्विवेदी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि 13 दिसंबर को बेटी की शादी रेलवेगंज निवासी युवक के साथ की थी। ससुराल पहुंचने पर बेटी को पहली ही रात को पता चल गया कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। पीड़िता ने बताया कि बेटी ने यह बात उसे बताई थी, लेकिन लोकलाज के भय से उसने बेटी को पति का डॉक्टर से इलाज आदि कराने की बात कहकर समझाकर शांत किया था।

विज्ञापन

बताया कि बेटी के पति की कमजोरी ससुराल के सभी सदस्यों को पता थी। इसके चलते देवर बेटी पर गलत नीयत रखने लगा। मौका पाते ही वह बेटी से छेड़छाड़ करता था। लेकिन बेटी ससुराल व पति की बेइज्जती की बात सोचकर चुप रहती थी। महिला ने बताया कि 14 जून की रात देवर नशे में पहुंचा और बेटी से खाना मांगा। जब वह खाना लेकर गई तो देवर ने जबरदस्ती का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर पहुंचे सास-ससुर ने देवर को डांटने की बजाय उसी पर लांछन लगा दिया।

विरोध करने पर प्रेस से जलाकर फांसी से लटकाने का प्रयास किया। बेटी किसी तरह उनके चुंगल से भागकर घर पहुंची। अगले दिन वह स्थानीय पुलिस के पास पहुंची लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शहर कोतवाल को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed