फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman loses her life after being run over by a freight train

Kanpur News: लघुशंका के लिए बैठी महिला, चल दी मालगाड़ी चली गई जान

Thu, 29 Oct 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Woman loses her life after being run over by a freight train
कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लघुशंका के लिए मालगाड़ी के दो डिब्बों के बीच बैठी महिला की ट्रेन चलने से मौत हो गई। वह अपनी ट्रेन से उतरकर बगल के ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के दो डिब्बों के बीच बैठी थीं। इसी दौरान मालगाड़ी चल पड़ी। महिला संभल पातीं, इससे पहले ही उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में पेट से कटकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका की पहचान मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के इस्लामपुरा निवासी रुकसाना बानो (47) पत्नी मुबारक अली के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह ट्रेन से घर जा रही थीं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान उन्हें लघुशंका लगी तो वह नीचे उतर गईं। इसके बाद बगल के ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के दो डिब्बों के बीच बैठ गईं। जीआरपी कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि मालगाड़ी चलने से वह उसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed