{"_id":"638afafa35ffe17c72660bdd","slug":"woman-killed-husband-with-son-in-protest-against-illegal-relationship-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Murder: अवैध संबंध में बाधा बना पति, महिला ने बेटे के साथ मिलकर कर दी हत्या, बेरहमी से रेता गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Murder: अवैध संबंध में बाधा बना पति, महिला ने बेटे के साथ मिलकर कर दी हत्या, बेरहमी से रेता गला
Sat, 03 Dec 2022 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 03 Dec 2022 03:41 PM IST
सार
बकेवर थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों में विरोध में पत्नी ने नाबालिग बेटे के संग पति की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर बेटे के साथ मिलकर पति की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटे ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के जरारा गांव निवासी सुजीत कुमार (48) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। दिल्ली से शुक्रवार को घर लौटकर आया था। पुलिस के मुताबिक सुजीत कुमार की पत्नी आरती का चाल चलन ठीक नहीं था। इसी बात को लेकर पति- पत्नी के बीच शाम को विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विवाद के दौरान आरती ने बेटे रवि के सहयोग से पति की गला रेतकर हत्या कर दी। करीब रात 12 बजे बेटे ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन