बांदाः ससुराल में गोली लगने से घायल हुई युवती, गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना बांदा में बबेरू के सतन्याव गांव की है, जहां लक्ष्मी (25) पत्नी राहुल शुक्रवार को कमरे में 315 बोर तमंचे की गोली से घायल हो गई। गोली की आवाज होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से कानपुर भेज दिया गया।
युवती की ढाई साल पहले शादी हुई थी। घटना के वक्त पति किसी पारिवारिक शादी में बाहर गया था। बबेरू कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रयास प्रतीत हो रहा है।