फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman harassed for extra dowry in auraiya, threatened to kill, report on four including husband

Auraiya: अतिरिक्त दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित, बोली- हत्या की देते हैं धमकी, पति समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 15 Oct 2023 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Oct 2023 03:58 PM IST
सार

Auraiya Crime: सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पति शुभांग, ससुर अश्विनी द्विवेदी, सास पुष्पा देवी व ननद मोहिनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Woman harassed for extra dowry in auraiya, threatened to kill, report on four including husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी महिला रविवार को कोतवाली पहुंची। पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए पति समेत चार ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर परेशान करने का आरोप लगाया। यहां तक कि मारपीट व हत्या करने की धमकी देने की बात कही।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गोविंदनगर निवासी काजल तिवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सात मई 2023 को उसकी शादी कंचौसी बाजार निवासी शुभांग द्विवेदी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजनों ने तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, न देने से मायके पक्ष ने इन्कार कर दिया। इसके बाद से ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे। चौथी चलाने में भी तमाम झगड़ा फसाद हुआ। 13 अक्त्तूबर की शाम पीड़िता अपने कमरे में लेटी थी। तभी ससुरालीजनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। अतिरिक्त दहेज न देने की स्थिति में हत्या कर देने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
किसी तरह मायके पक्ष को मोबाइल फोन से सूचना देकर बुलाया गया। उनके आने पर भी ससुरालीजन धमकाते रहे। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पति शुभांग, ससुर अश्विनी द्विवेदी, सास पुष्पा देवी व ननद मोहिनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed