फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman gave birth to a daughter, in laws  beat her up and asked her to come home only after bringing dowry

Kanpur: महिला ने बेटी को दिया जन्म, ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाला, कहा- दहेज लाना तभी घर आना

Tue, 06 Jun 2023 11:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Jun 2023 11:10 AM IST
सार

Kanpur Crime: नवाबगंज थाना क्षेत्र में जब एक महिला ने बेटी को जन्म दिया, तो ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ रोते हुए सीपी कार्यालय पहुंची। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर नवाबगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Woman gave birth to a daughter, in laws  beat her up and asked her to come home only after bringing dowry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर एक महिला सोमवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस में पेश हुई। महिला का आरोप है कि दहेज उत्पीड़न तब और बढ़ गया जब उसने बेटी को जन्म दिया। ससुराल वालों ने उसे घर ले जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन

साथ ही धमकी दी कि अगर बिना अतिरिक्त दहेज के लौटी तो नवजात बच्ची को जान से मार देंगे। पुलिस कमिश्नर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम रामपुर बैरी शिवली कानपुर देहात निवासी सारिका सोमवार को पुलिस कमिश्नर के यहां पहुंची।
विज्ञापन

उसने बताया कि छह दिसंबर 2021 को उसकी शादी ज्योरा नवाबगंज में हुई थी। आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। सारिका के मुताबिक चौथी में जब वह मायके आई तो उसने वहां परिवार को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता बोली- मारपीट कर घर से निकाला
परिवार वालों ने उससे कहा कि अभी नई शादी है सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद वह दोबारा विदा होकर ससुराल पहुंची, तो वहां उससे अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट की गई। सारिका का आरोप है कि चार अगस्त 2022 को ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

बेटी हुई, तो बोले दहेज लाना तभी घर आना
सारिका के मुताबिक 12 फरवरी 2023 को उसने एक बेटी को जन्म दिया। 21 फरवरी 2023 को उसके पति और अन्य ससुराल वाले घर पहुंचे। उसके पति ने कहा कि मैंने लड़का मांगा था और तूने लड़की पैदा कर दी। इसके बाद उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश
उसके बाद ससुराल वालों ने कहा कि अब अतिरिक्त दहेज के बिना घर न आना और अगर आई, तो बच्ची को जान से मार देंगे। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गईज्ञ मामले की जांच की जा रही है। कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed