फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman falls in field while planting paddy, dies

Kanpur News: धान रोपने के दौरान खेत में गिरी महिला, मौत

Thu, 08 Aug 2024 04:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 08 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Woman falls in field while planting paddy, dies
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के सहनीखेड़ा में मंगलवार शाम को धान रोपाई के दौरान महिला बेहोश हो खेत में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

सहनीखेड़ा निवासी हरिशंकर की शादी तीन साल पहले भनदत्तपुर्वा निवासी कुंवर लाल की बेटी वंदना (30) के साथ हुई थी। मंगलवार शाम को वंदना खेत में पति के साथ धान की रोपाई कर रही थी। इस दौरान अचानक से खेत में गिर गई। परिजन ने जबतक उसे उठाकर अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पति हरिशंकर ने बताया कि पत्नी मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी। रोपाई के दौरान सिर के बल खेत में गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। थाना प्रभारी केएन राय ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
बुजुर्ग ने रामगंगा नहर में लगाई छलांग, चरवाहों ने बचाया
कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी राजकुमार तिवारी (65) चार दिन पहले बेटी रमा पांडेय के यहां निवासी भीखर नौबस्ता आए थे। बुधवार दोपहर तीन बजे वह घर से बिना बताए निकल आए और प्रतापपुर खास गांव के सामने रामगंगा नहर में छलांग लगा दी। पास मौजूद चरवाहों ने बुजुर्ग को नहर में छलांग लगाते देख पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू की। किसी तरह से उसे बाहर निकाल सीएचसी शिवली पहुंचाया। वहां डॉ. अंकिता चंद्रा ने उसका उपचार किया। थाना प्रभारी केएन राय ने बताया कि बुजुर्ग को उसके परिजन को सौंप दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed