फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies due to electric shock in cooler

Kanpur News: कूलर में उतरे करंट से महिला की मौत

Sat, 06 Jul 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 06 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric shock in cooler
फोटो संख्या 02
विज्ञापन

फोटो संख्या 03

जादोंपुर गांव का मामला, घर में झाड़ू-पोछा करते समय करंट छूने से हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। कूलर के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव केशोंपुर जादोंपुर निवासी अरविंद कुमार (40) की पत्नी सीमा देवी शुक्रवार सुबह छह बजे घर में झाड़ू-पोछा कर रही थीं। तभी उसका हाथ कूलर से छू गया।
कूलर में करंट उतरने से महिला बुरी तरह झुलस गई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटा दौड़कर मां के पास पहुंचा। कूलर के पास जमीन पर घायल बेहोशी की हालत में पड़ी मां को देख चीख पुकार मचा दी। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

आनन-फानन परिजनों की मदद से महिला को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के महिला के शव को अपने साथ ले गए। मृतिका का पति मंडी में फल बेचता है। दंपती के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में नोकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश ने बताया कि पिता मंडी के लिए निकल गए थे। छोटा भाई खेतों पर गया हुआ था और वह घर के बाहर जानवरों को चारा डाल रहा था। तभी मां हादसे की शिकार हो गईं। महिला की मौत के बाद बेटा अभिषेक,अवनीश व अनुज के साथ पति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed