फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies by hanging in Unnao, Quarrel between parents and in laws for carrying the dead body

शव पर हंगामा: मायके और ससुरालियों में हुई झड़प, पोस्टमार्टम हाउस में तीन घंटे तक नोकझोंक, जानें क्या है मामला

Fri, 12 May 2023 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 May 2023 03:08 PM IST
सार

Unnao Crime: सदर कोतवाली क्षेत्र में विवाहित महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस में मायके वालों और ससुरालियों में शव ले जाने को लेकर नोकझोंक हो गई। 

विज्ञापन
Woman dies by hanging in Unnao, Quarrel between parents and in laws for carrying the dead body
पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरोसी गांव में बुधवार को फंदे से महिला का शव लटका मिला था। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद हो गया।

विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। वहीं, बवाल की आशंका में दो चौकी इंचार्ज और महिला पुलिस कर्मियों को बुला लिया गया। इसके बाद में ससुराल के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलेगी, तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सिंगरोसी गांव निवासी अमर कुमार की पत्नी राजकुमारी (30) का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालातों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना की सूचना पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बनिगांव निवासी मायके पक्ष के लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में भिड़े दोनों पक्ष
ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सुबह करीब 11 बजे शव ले जाने को लेकर दोनों पक्ष के परिजन फिर आपस में भिड़ गए।

आनन फानन पहुंची थी पुलिस
हंगामें की सूचना पर अस्पताल चौकी इंचार्ज प्रवीन पुंज, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज जयप्रकाश यादव सहित महिला फोर्स पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। दोनों पक्षों से वार्ता की। बाद में दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने ससुरालियों को ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। तब जाकर दोपहर करीब दो बजे शव वहां से उठाया गया।

बेटी के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए पिता व भाई
मृतका राजकुमारी के पिता बनिगांव निवासी रामगुलाम कैंसर से पीड़ित हैं। वहीं सज्जन पथरी की बीमारी से पीड़ित है। दोनों का लखनऊ में भर्ती कर इलाज चल रहा है। बेटी मौत से दोनों बेहाल हैं। लेकिन बीमारी के चलते दोनों ही उसके अंतिम दर्शन नहीं कर सके। वहीं परिजनों ने पति पर जबरन फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed