फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman died under suspicious circumstances, husband and in-laws burnt the body, police recovered the remains

Kanpur Dehat: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति और ससुरालियों ने जलाया शव, पुलिस ने बरामद किए अवशेष

Tue, 03 Oct 2023 06:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Oct 2023 06:31 PM IST
सार

Kanpur Dehat Crime: थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत की जानकारी मिली है। घटना के बाद से परिवार के लोग फरार हो। गांव के बाहर बबूल के जंगल में शव जलता हुआ मिला था।

विज्ञापन
Woman died under suspicious circumstances, husband and in-laws burnt the body, police recovered the remains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के परसौरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। पति और ससुरालीजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही शव को जला दिया। पुलिस के पहुंचने पर ससुराली मौके से भाग निकले। पुलिस ने अंत्येष्टि स्थल से शव के अवशेष एकत्र कर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

मृतका के घर वालों से पुलिस संपर्क कर रही है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के परसौरा निवासी सोनू पाल ने चार माह पूर्व बिहार की रहने वाली एक युवती सरोजनी (25) से शादी कर उसे घर लाया था। दोनों गांव में रह रहे थे। सोमवार रात सरोजनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

पति सोनू व अन्य परिवार के लोगों ने गांव के बाहर उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके जब तक पुलिस पहुंची परिवार के लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने अंत्येष्टि स्थल से शव के जले हुए अवशेष कब्जे में लिए हैं। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बबूल के जंगल में जलता हुआ मिला शव
थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत की जानकारी मिली है। घटना के बाद से परिवार के लोग फरार हो। गांव के बाहर बबूल के जंगल में शव जलता हुआ मिला था। मृतका बिहार की रहने वाली है। उसके परिवार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed