फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, मासूम की हालत बिगड़ी, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

Wed, 06 Mar 2019 01:33 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Mar 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
woman died in hospital and newborn baby serious
डेमो पिक
यूपी में कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र में बुधवार को निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत हो गयी। साथ ही नवजात की हालत बिगड़ गयी। प्रसूता की मौत होते ही अस्पताल का स्टाफ मौके से भाग गया। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मेडिकल कॉलेज पहुंचा कर अस्पताल बंद करवा दिया। 
woman died in hospital and newborn baby serious
डेमो पिक
कोतवाली क्षेत्र के पट्टी पवोरा गांव निवासी कमलेश राजपूत ने अपनी पत्नी रीना राजपूत को प्रसव पीड़ा होने पर आशा-बहू श्यामा देवी की सलाह से एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। वहां पर झोलाछाप ने रीना का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के वक्त रीना की हालत बिगड़ गई।
woman died in hospital and newborn baby serious
डेमो पिक
अस्पताल स्टाफ ने तुरंत रीना को उसके परिजनों को सौंप दिया और किसी अन्य हॉस्पिटल में ले जाने की बात कही। नर्सिंग होम से बाहर निकलते ही रीना ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि होने पर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
woman died in hospital and newborn baby serious
डेमो पिक
नवजात की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। गंभीर नवजात को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
woman died in hospital and newborn baby serious
डेमो पिक
नर्सिंग होम कर्मचारी मौके से भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने नर्सिंग होम में ताला जड़ दिया। इसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है।

कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा। आरोपित संचालकों को गिरफ्तार कर जल्दी जेल भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मिलने पर क्लीनिक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed