{"_id":"5f2fecf48ebc3e3ce809033a","slug":"woman-died-due-to-truck-collision-young-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल
Sun, 09 Aug 2020 06:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
महोबा जिले के चरखारी बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, इसलिए उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। महिला के ससुर ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी निवासी राजकुमारी (35) पत्नी हेमंत सिंह राजपूत सब्जी बेचने का काम करती थी। वह प्रतिदिन शहर के कीरत सागर तट पर लगने वाली मंडी में सब्जी बेंचने जाती थी। रविवार को राजकुमारी पड़ोस में रहने वाले पुष्पेंद्र (32) पुत्र बाबूलाल के साथ बाइक से खीरा व अन्य सब्जी लेकर मंडी गई थी।
मंडी से लौटते समय चरखारी बाईपास मार्ग पर सत्तीपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहां डाक्टरों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के ससुर आशाराम ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।