फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman died due to scorching fire in Chitrakoot

चूल्हे पर खाना बनाते समय आग से जली महिला की मौत, पति झुलसा

Wed, 14 Aug 2019 06:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Aug 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Woman died due to scorching fire in Chitrakoot
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के मानिकपुर में बुधवार को चूल्हे पर खाना बनाते समय महिला अचानक आग की चपेट में आ गई। कुछ देर तक महिला आग बुझाने का प्रयास करती रही। उसकी चीखपुकार सुन पहुंचे पति ने आग बुझाई लेकिन वह खुद गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में दंपति को झुलसी दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पति का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बहिलपुरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी मडैयन गांव निवासी सुरेखा कोल (30) मंगलवार की देर शाम घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक चूल्हे की आग की चपेट में वह आ गई। मदद की गुहार लगाने पर पहुंचा पति संतोष कोल पुत्र माताबदल ने किसी तरह आग बुझाया पर वह भी झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान सुरेखा ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में शोक छा गया। संतोष को चिकित्सा दी जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के दो पुत्री व दो पुत्र हैं। मायका मप्र के सतना जनपद के ग्राम टेगरहट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर मंगलवार की रात जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान अपने साथी प्रखर पटेल व सागर पटेल के साथ बडी मडैय्यन गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि 108 एंबुलेंस व यूपी 100 को सूचना देने पर भी दोनों ने रात में अकेले इस क्षेत्र में आने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह मानिकपुर पहुंचे और एंबुलेंस के साथ गांव आए इस बीच देवांगना घाटी के पास यूपी 100 वाहन भी मिल गया। पुलिस टीम के मिल जाने पर एंबुलेंस चालक को भी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed