फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman died due to head injury, husband arrested

Kanpur News: सिर पर चोट से हुई थी महिला की मौत, पति गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman died due to head injury, husband arrested
कानपुर। बर्रा में दो दिन पहले हुई सोनी उर्फ निधि (35) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। पति अमन ने पत्नी की मौत लिवर की बीमारी से होने का दावा किया था। महिला के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी हैं। पुलिस ने मामला गैरइरादतन हत्या में बदलते हुए पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लखनऊ के बालागंज वसंतकुंज पीएम आवास काॅलोनी निवासी निधि पति अमन के साथ बर्रा दो स्थित शिव कुमार के मकान में किराये पर रहती थी। एक नवंबर को गप्पू-चप्पू चौराहा के पास सड़क पर महिला का शव पड़ा था। अमन ने पुलिस को लिवर की बीमारी से निधि की मौत होने की जानकारी दी थी। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अमन को 80 फिट रोड हाईवे कट से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed