फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman crushed by tractor trolley, came to Hardoi to take date of appearance, accident happened while crossing

Hardoi: महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, पेशी की तारीख लेने आई थी हरदोई, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, मौत

Wed, 02 Aug 2023 05:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Aug 2023 05:18 PM IST
सार

Hardoi News: अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Woman crushed by tractor trolley, came to Hardoi to take date of appearance, accident happened while crossing
बावन चुंगी पर हुए सड़क हादसे के बाद पकड़ा गया ट्रैक्टर व मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन चुंगी पर सड़क पार कर रही महिला को सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी सुमन (40) की शादी गांव निवासी अजय शुक्ला के साथ 21 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। वर्ष 2012 में सुमन ने पति के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज करा दिया। इसी मामले में बुधवार को सुमन गांव से तारीख लेने के लिए हरदोई आई थी।
विज्ञापन

तारीख लेने के बाद बावन चुंगी के पास सब्जी खरीदने के लिए पैदल ही सड़क पार कर रही थी।  इसी बीच सीमेंट लेकर जा रहे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सुमन को रौंद दिया। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सुमन के परिजनों के साथ ही अजय शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर होगी अग्रिम कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजय शुक्ला ने बताया कि सुमन ने कुछ वर्ष पहले पड़ोसी गांव के ही रामगोपाल के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed