फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman commits suicide after being threatened in a quarrel over refusal to go to her maternal home, report filed against husband and mother-in-law

Kanpur News: मायके जाने से मना करने पर कलह में धमकी देकर महिला ने दी जान, पति व सास पर रिपोर्ट

Wed, 06 Aug 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide after being threatened in a quarrel over refusal to go to her maternal home, report filed against husband and mother-in-law
कानपुर। सचेंडी थानाक्षेत्र में सोमवार को भीमसेन गांव में मायके जाने से मना करने पर हुई कलह में आत्महत्या की धमकी देकर महिला ने अपने को कमरे में बंद कर लिया। पीछे से दौड़कर पहुंचा पति हथौड़ा-छेनी लेकर दरवाजा तोड़ने में जुट गया। करीब 20 मिनट बाद झरोखे से पत्नी गमछे से पंखे के सहारे फंदे पर लटकी दिखी। मायके और ससुराल पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। पुलिस ने तहरीर पर पति व सास पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फतेहपुर के रूसी गांव निवासी छत्रपाल ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले बेटी प्रभा उर्फ राधा (22) की शादी भीमसेन में कुलदीप से की थी। दंपती से तीन वर्षीय बेटी यशी व एक साल का बेटा यशु है। आरोप है, कि नशे में पति आए दिन बेटी को प्रताड़ित करता था। सास भी उसका साथ देती थी। बेटी मायके आने के लिए कह रही थी लेकिन वह लोग उसे जाने नहीं दे रहे थे। इस कारण वह बहुत परेशान चल रही थी। वहीं कुलदीप के बड़े भाई दिलीप का आरोप है, कि छोटे भाई व उसके पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। प्रभा पहले भी तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। उसने एक वीडियो साझा किया, जिसमें महिला आत्महत्या करने की धमकी देते हुए दिख रही है। महिला बोल रही है कि कितनी बार बचाओगे...ज्यादा बचाने का प्रयास करोगे तो बच्चों टांग कर खुद आत्महत्या कर लूंगी। मेरे होने का एहसास नहीं है, मेरे जाने का एहसास होगा। बताया कि पिछले 15 दिन से वह मायके जाने की जिद्द पर अड़ी थी। सोमवार सुबह प्रभा ने मायके जाने की बात पति से की तो उसने मना कर दिया। जिस पर विवाद हो गया। झगड़े के बाद प्रभा दौड़ते प्रथम तल पर बने कमरे में पहुंची। तभी कुलदीप भी पीछे से भागा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सचेंडी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका की मां सियादुलारी की तहरीर पर दामाद कुलदीप व सास पप्पी पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed