{"_id":"68a394b45269d85e1d091d5a","slug":"woman-businessman-accuses-akhilesh-dubey-of-demanding-extortion-and-character-assassination-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1231192-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला कारोबारी ने अखिलेश दुबे पर लगाए रंगदारी मांगने, चरित्र हनन करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला कारोबारी ने अखिलेश दुबे पर लगाए रंगदारी मांगने, चरित्र हनन करने के आरोप
विज्ञापन
कानपुर। साकेतनगर की महिला कारोबारी ने करीब 15 साल पुराने मामले में अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके साथियों पर रंगदारी मांगने, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने और चरित्र हनन की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत सोमवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से की है जिस पर जांच एसआईटी को दे दी गई है। एसआईटी एक या दो दिन में महिला कारोबारी के बयान ले सकती है।
साकेतनगर के अपार्टमेंट निवासी महिला कारोबारी की तहरीर के मुताबिक उन्होंने 2009 में बारादेवी चौराहे पर पार्टनरशिप में क्लासिकल कांटिनेंटल होटल लिया, जिसमें तात्याटोपेनगर के ओम जायसवाल और आर्यनगर की उर्वशी रस्तोगी सह पार्टनर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जनवरी 2010 में अखिलेश दुबे अपने सहकर्मी अजय निगम, अनुज निगम और चार पांच अन्य लोगों के साथ उनके होटल में पहुंचा दो लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी। मना करने पर पीटा। कंगन और चेन छीन ली। दराज में रखे 1.20 लाख रुपये भी ले लिए। यह उत्पीड़न कई महीनों तक चलता रहा।
महिला कारोबारी के मुताबिक वह एक दिन गुमटी नंबर पांच स्थित बैंक से रुपये निकालने के लिए गई थी। वहां उनको बैंक मैनेजर ने एक साहित्य दिखाया। उस साहित्य में उसका चरित्र का हनन किया गया था। उन्होंने घटना की जानकारी पति और परिजनों को दी। वह लोग अखिलेश दुबे से बातचीत करने के लिए उसके कार्यालय गए लेकिन उसने बंदूक दिखाकर सभी को डरा दिया। महिला कारोबारी का आरोप है कि अखिलेश दुबे ने उनको 2013 तक प्रताड़ित किया। उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाई गई। हालांकि आरोप सिद्ध नहीं हुए। महिला कारोबारी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हें बीते दिनों ऑपरेशन महाकाल के बारे में जानकारी हुई, जिस पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। कमिश्नरी के स्टाफ आफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला कारोबारी की शिकायत एसआईटी को दे दी गई है। एसआईटी अब उनके मामले में जांच करेगी।