फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman beaten hostage in kanpur, told her pain by video calling her husband

Kanpur: महिला को बंधक बनाकर पीटा, पति से वीडियो कॉलिंग कर बताया दर्द, मां और मौसेरे भाई पर लगाया आरोप

Sat, 24 Dec 2022 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Dec 2022 12:41 PM IST
सार

जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का वीडियो वायरल हो रहा है। विवाहिता अपने पति को वीडियो कॉलिंग में अपने मौसेरे भाई और मां पर लगाया अपहरण का आरोप लगा रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Woman beaten hostage in kanpur, told her pain by video calling her husband
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी क्षेत्र की एक विवाहिता का वीडियो वायरल हो रहा है। विवाहिता अपने पति को वीडियो कॉलिंग में अपने मौसेरे भाई और मां पर लगाया अपहरण का आरोप लगा रही है। वह कह रही है कि उसे बंधक बनाकर मारापीटा जा रहा है।

विज्ञापन

जाजमऊ थानाक्षेत्र के मनोहर नगर का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शरीख जफर एक ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी जाजमऊ के शीला बाजार निवासी नौसीन फरा से हुई थी। उनसे तीन बेटे भी हैं, जिसमें सबसे बड़ा बेटा 10 साल का है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 मई 2012 को दोनों परिवारों की रजामंदी से उनका प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद ससुर आफताब आलम ने उन्हें मनोहर नगर स्थित मकान रहने के लिए दे दिया। इसमें वह पत्नी के साथ रहने लगे। इसके बाद वर्ष 2020 में ससुर आफताब का इंतकाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद पत्नी नौसीन फरा को गुमराह कर सास नरगिस ने अपनी बहन के बेटे बिहार के जयनगर निवासी फरदीन अख्तर उर्फ रानू के साथ 16 नवंबर 22 को तीनों बच्चों के साथ भेज दिया। पत्नी साथ में जेवरात भी ले गई थी। इस दौरान वह घर पर नहीं था।

इस बात का पता चलने पर दो दिन बाद पुलिस को मामले की तहरीर दी। लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं किया। कहते रहे कि, वह खुद आ जाएंगी। इसके बाद शुक्रवार को पत्नी नौसीन फरा ने मौका पाकर छत से उसे बताया कि उसका अपहरण कर बंधक बनाकर रखा गया है। उसे मारा पीटा जाता है।

शारिख जफर ने बताया कि शुक्रवार शाम को ससुरालीजनों ने उनके कमरे पर ताला डाल दिया। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर ताला खोला गया। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत करने की बात कही है। जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक दुबे का कहना है कि अभी तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed