{"_id":"5e133c0c8ebc3e87e433158a","slug":"woman-and-four-children-beaten-by-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: कंडे चोरी करने का आरोप लगा दबंगों ने घर में घुसकर महिला व चार बच्चों को किया लहुलूहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: कंडे चोरी करने का आरोप लगा दबंगों ने घर में घुसकर महिला व चार बच्चों को किया लहुलूहान
Mon, 06 Jan 2020 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jan 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
कंडे चाेरी करने का आरोप लगा पूरे परिवार को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
बांदा में कंडे चोरी करने का आरोप लगाकर पडोसी दबंगों ने घर में घुसकर महिला व चार बच्चों को डंडों व लातघूंसों से पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी आशा (40) पत्नी धनश्याम और पुत्री संध्या 20, सोनू 15 व पुत्र नानू (17), अमित (13) को शनिवार की दोपहर पडोसी महिला समेत चार लोगों ने घर में घुसकर मारापीटा।
पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। सोमवार को परिवार ने जिलाधिकारी व एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। सोमवार को परिवार ने जिलाधिकारी व एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
महिला ने सत्येंद्र अजय को नामजद करते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और महिला और उसके परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने कहा- मामला दो पक्षों के विवाद का है। फिलहाल कोतवाली को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कोतवाली पुलिस एसपी के निर्देश के बावजूद अभी लीपापोती में जुटी है।