{"_id":"61fad79299cc8927c0464db4","slug":"with-the-fog-the-cold-wave-made-trouble-vehicle-could-not-catch-speed-due-to-low-visibility-akbarpur-news-knp6785360186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के साथ शीतलहर ने किया बेहाल, दृश्यता कम होने से वाहन नहीं पकड़ सके रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के साथ शीतलहर ने किया बेहाल, दृश्यता कम होने से वाहन नहीं पकड़ सके रफ्तार
विज्ञापन
हाईवे पर घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोहरे और बादलों के साथ शीतलहर ने ठंड का कहर फिर से बढ़ा दिया है। बुधवार सुबह ग्यारह बजे के बाद तक घना कोहरा छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोग ठिठुरते नजर आए।
लोगों ने अलाव तापकर ठंड से बचने का प्रयास किया। दृश्यता कम होने से वाहन रफ्तार नहीं पकड़ सके। न्यूनतम तापमान 7.2 और अधिकतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
मंगलवार को दिन में धूप निकलने के बाद शाम से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा की गति थोड़ी धीमी पड़ी, लेकिन वातावरण में आर्द्रता अधिक होने से ठिठुरन बढ़ने लगी। वहीं बुधवार की भोर से कोहरा बढ़ने व बदली के साथ ठंड भी तीखे तेवर दिखाने लगी।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे तक कोहरे की घनी चादर छाई रहने से दृश्यता दस मीटर से भी कम रही। इससे मार्गों पर वाहन धीमी गति से चले। अधिकांश वाहन लाइट जलाकर कतारों में ही गुजरते दिखाई दिए। दोपहर करीब एक बजे गुनगुनी धूप निकलने से कुछ राहत मिली तो कुछ देर बाजारों में भीड़ रही।
शाम ढलते ही गलन बढ़ने से सड़कों पर आवागमन कम होने लगा। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में घना कोहरा व ठंड में और इजाफा होगा। शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। 4 व 5 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।