{"_id":"616b2856b634e03483004301","slug":"wires-installed-around-dump-chromium-on-matiyamau-road-in-kanpur-dehat-akbarpur-news-knp658583353","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में मटियामऊ रोड किनारे डंप क्रोमियम के आसपास लगवाए गए तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में मटियामऊ रोड किनारे डंप क्रोमियम के आसपास लगवाए गए तार
विज्ञापन
मटियामऊ रोड़ किनारे क्रोमियम डंप स्थल पर तारबंदी करते कर्मी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
रनियां। अकबरपुर तहसील क्षेत्र में मटियामऊ रोड में डंप क्रोमियम के ढेर के पास छुट्टा मवेशी पहुंच जाते हैं। वहीं पालतू पशु लेकर पशु पालकों को भी डंप स्थल के पास पशु चराते देखा गया है।
अब क्रोमियम ढेर के पास मवेशियों व इंसानों की गतिविधि को रोकने के लिए तार बाड़ लगाई गई है। डीएम के निर्देश पर सीमेंटेड पिलर लगाकर कटीले तार बांधे गए हैं।
खानचंद्रपुर में मटियामऊ रोड किनारे 63 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप है। बारिश के मौसम में यह क्रोमियम भूगर्भ में जाने से भूजल दूषित हो गया है। खानचंद्रपुर गांव में लगे हैंडपंपों से पीला पानी आ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पीले पानी का इस्तेमाल करने पर उनके शरीर में दाने निकलना शुरू हो गए थे। एनजीटी की सख्ती दिखाने पर खानचंद्रपुर गांव के चौहानपुरवा में नई बोरिंग कराई गई। उसके बाद पालपुरवा, यादवपुरवा व चौहानपुरवा के लोगों को शुद्ध पानी मिल सका।
इधर मटियामऊ रोड पर डंप क्रोमियम में छुट्टा मवेशी व पशुपालक पालतू मवेशी लेकर चराने जाते है। यह क्रोमियम इंसानों व मवेशियों के लिए बेहद खतरनाक है। डंप स्थल से लोग व मवेशी दूर रहें इसको लेकर अब पिलर लगाकर तार बंदी कराई गई है।
डीएम जेपी सिंह के निर्देश पर सड़क की ओर सौ मीटर लंबाई में सीमेंटेड पिलर लगाकर कटीले तारों के तीन स्पन बांधने का काम कराया गया। शनिवार को कर्मी कटीले तार बांधने में लगे रहे। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी जेपी मौर्य ने बताया कि छुट्टा मवेशी व पशुपालकों के आवागमन को रोकने के लिए कटीले तार लगवाए गए हैं।