फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Winter season: Three died of heart attack and one died of pneumonia

सर्दी का सितम: तीन की हार्ट अटैक और एक की निमोनिया से मौत, पोस्ट कोविड रोगियों की भी तकलीफ बढ़ी, फेफड़ों में दिक्कत

Thu, 06 Jan 2022 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jan 2022 10:18 PM IST
सार

मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ठंड में पुराने रोगी एहतियात बरतें। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाकर ही बाहर निक लें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

विज्ञापन
Winter season: Three died of heart attack and one died of pneumonia
सर्दी का सितम - फोटो : amar ujala

विस्तार

शीत लहर में फ्लू और कोरोना का हमला तेज होने के साथ हृदय रोगियों की हालत बिगड़ रही है। कुछ रोगियों में फ्लू के संक्रमण के बाद निमोनिया हो जा रहा है। इससे रोगियों का ब्लड प्रेशर गिर रहा है। इसके साथ ही ठंड से नसों में सिकुड़न आने से रोगियों को एंजाइना हो रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को तीन रोगियों की हार्ट अटैक और एक रोगी की निमोनिया से मौत हो गई। इसके साथ ही हैलट इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के रोगी भी भर्ती किए गए हैं। निमोनिया रोगियों का ऑक्सीजन लेवल नीचे गिर रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि रोगी मास्क लगाकर निकलें, फ्लू के लक्षण बहुत दिनों तक बने रहें तो कोविड की भी जांच करा लें।
विज्ञापन


गुरुवार को बारिश होने की वजह से हैलट ओपीडी में रोगियों की संख्या कम रही है। जो रोगी आए उनमें फ्लू संक्रमण के रोगियों की संख्या अधिक रही। कार्डियोलॉजी में दादानगर निवासी मनोज (55) और किदवई नगर निवासी घनश्याम (62), जाजमऊ के उसमान (70) की हार्ट अटैक से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीतानगर के रहने वाली राजेश्वरी (62) की निमोनिया से मौत हो गई। उनका इलाज काकादेव के अस्पताल में चल रहा था। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ठंड में पुराने रोगी एहतियात बरतें। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाकर ही बाहर निक लें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed