फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Winners of Ideathon 2026 Honored at CSJM

Kanpur News: सीएसजेएम में आइडियाथॉन 2026 के विजेता सम्मानित

Sat, 09 May 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Winners of Ideathon 2026 Honored at CSJM
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के इनोवेशन फाउंडेशन (सीएसजेएमआईएफ) ने शुक्रवार को चौथे स्थापना दिवस पर आइडियाथॉन 2026 के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतिभागियों ने एआई, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी, हॉस्पिटैलिटी, बायोटेक्नोलॉजी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सामाजिक नवाचार जैसे क्षेत्रों में विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



आइडियाथॉन में कुल 20 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चार प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25-25 हजार, चार को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15-15 हजार और 12 प्रतिभागियों को तृतीय पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



प्रमुख विजेताओं में अभय सिंह के हीटमेटल मटेरियल सिमुलेशन इंजन, आदर्श कुमार के सिक्योर ऑटोनॉमस पेमेंट, श्रद्धा यादव के कोडर्वा, प्राची गुप्ता के वर्चुअल लैब, अभिषेक यादव के प्रेजेंस एआई, दिव्यांश मिश्रा के हेयरकार्ट, श्रेय सिंह के एआई बेस्ड पावर असिस्टेंट, अपूर्व साहू के ट्रेडिशनल डेकोर, अनुनीत गुप्ता के समर्पण, अनुभव वर्मा के धिप्यकेयर, तृषा श्रीवास्तव के चेकॉर, अभिषेक कुमार के कॉसमोलिथ जैसे प्रोजेक्ट शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान नव-प्री-इंक्यूबेटेड और इंक्यूबेटेड स्टार्टअप्स के साथ औपचारिक समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राकेश मिश्रा रहे। डॉ. बृष्टि मित्रा, डॉ. विवेक सचान, डॉ. सिधांशु राय, डॉ. प्रवीण भाई पटेल और निदेशक बलराम नरूला ने छात्रों को नवाचार आधारित उद्यमिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सीएसजेएमआईएफ के सीईओ डॉ. दिव्यांश शुक्ला ने किया। मौके पर डॉ. शिल्पा डी. कायस्था, डॉ. अंशु सिंह, प्रभाकर सिंह, अनिल कुमार त्रिपाठी और शैलेंद्र कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed