फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wifes chain looted, husband himself collected the footage and filed a complaint, chased the miscreants

Kanpur: पत्नी की चेन लुटी...पति ने खुद फुटेज जुटाकर दी तहरीर, तीन किमी तक किया बदमाशों का पीछा

Fri, 02 Feb 2024 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Feb 2024 02:52 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस पिकेट से कुछ ही मीटर की दूरी पर लुटेरों ने महिला से चेन लूट को अंजाम दिया। स्कूल प्रबंधक पति के साथ महिला मंदिर दर्शन करने जा रही थी।

विज्ञापन
Wifes chain looted, husband himself collected the footage and filed a complaint, chased the miscreants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चोरी, लूट जैसी घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस अक्सर अनदेखी करती है या देरी कर देती है। कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर पुलिस पिकेट से 10 मीटर की दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने स्कूल प्रबंधक पति के साथ स्कूटी से मंदिर जा रही महिला की चेन लूट ली।

विज्ञापन

वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बाइक चला रहे लुटेरे ने हेलमेट और पीछे बैठे साथी ने कपड़े से चेहरे को ढक रखा था। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ तहरीर पुलिस को दी है। पनकी क्षेत्र के सुंदरनगर निवासी प्रशांत मिश्रा शताब्दीनगर स्थित एक स्कूल में प्रबंधक है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह पत्नी प्रियंका के साथ स्कूटी से मसवानपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। सराय चौराहे से बाइक सवार लुटेरों ने उनका पीछा किया और मसवानपुर चौराहे के पास प्रियंका के गले से पड़ी डेढ़ तोला सोने की चेन लूटकर भाग निकले।

रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू
जहां वारदात हुई, वहां से 10 मीटर दूर पिकटे ड्यूटी पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। प्रशांत ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी निकलवाए। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि महिला के साथ चेन लूट हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

तीन किलोमीटर तक लुटेरों ने किया पीछा
वारदात से पहले लुटेरों ने करीब तीन किलोमीटर तक प्रशांत का पीछा किया। प्रशांत के अनुसार मंदिर पहुंचने से पहले आवास विकास कल्याणपुर चौराहे पर एक दुकान से उन्होंने केले खरीदे थे। इस दौरान पत्नी प्रियंका ने शाल उतार कर स्कूटी में रखा था। जहां लुटेरों की नजर प्रियंका के गले में पड़ी चेन पर गई। यहीं से लुटेरों ने मसवानपुर चौराहे के पास तक उनका पीछा किया। इस दौरान वह कभी आगे तो कभी पीछे चलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed