फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wife had illicit relations, killed husband to hide it, brother in law and sister were also involved

बाहर वाले के लिए घर वाले का कत्ल: टैटू ने खोली पत्नी की पोल, बहन और जीजा संग मिल की हत्या फिर पेट्रोल से जलाया

Tue, 03 Oct 2023 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Oct 2023 04:39 PM IST
सार

Chitrakoot Crime: हत्या के बाद आरोपी पति-पत्नी ने शव को नाले में फेंक शिनाख्त मिटाने के उद्देश्य से शरीर पर पेट्रोल डाल दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पत्नी पिंकी ने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए अपने जीजा व बहन के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी।

विज्ञापन
Wife had illicit relations, killed husband to hide it, brother in law and sister were also involved
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में लापता युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था। शव जला हुआ था और चेहरा कूंचकर उसकी हत्या की गई थी। शरीर पर बने टैटू और मां का नाम लिखा होने से शव की शिनाख्त की गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले का खुलासा मंगलवार को करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पत्नी पिंकी ने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए अपने जीजा व बहन के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी।
विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी पति-पत्नी ने शव को नाले में फेंक शिनाख्त मिटाने के उद्देश्य से शरीर पर पेट्रोल डाल दिया था। बता दें कि कर्वी कोतवाली के अंतर्गत कपसेठी निवासी सुनीता देवी ने बताया था कि उसका पुत्र रामबरन निषाद (22) 16 सितंबर की दोपहर को 30 रुपये लेकर घर से निकल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंधोइन गांव के पास एक युवक का शव मिला
देर शाम तक घर न लौटने पर फोन लगाया तो वह बंद मिला। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बताया कि रविवार को कोतवाली में पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे, लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई।
सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बंधोइन गांव के पास एक युवक का शव मिला है।

हाथ में गुदा था मां का नाम, शरीर पर बने थे कुछ टैटू
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जानकारी पाकर रामबरन के परिजन भी मौके पर पहुंचे और हाथ में गुदे मां का नाम, व शरीर पर बने कुछ टैटू के अलावा लोअर से शव की शिनाख्त की। रामबरन की मां ने बताया कि बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

अज्ञात लोगों के खिलाफ दी थी तहरीर
वह शादी समारोह में भोजन बनाने का काम करता था। वह दो बहनों में दूसरे नंबर का था। बताया कि उसके चेहरे पर तेजाब डालकर जलाकर हत्या की गई है। इस संबंध में कोतवाल अजीत कुमार पांडेय ने बताया था कि गुमशुदगी दर्ज कराने परिजन पहले नहीं आए थे। इसके बाद परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।

घटनास्थल पर नहीं मिला रामबरन का मोबाइल
मृतक के मोबाइल की बरामदगी न होना चर्चा का विषय बना रहा। रामबरन की शादी 29 मई 2023 को हुई थी। मुख्यालय से सटे हाईवे किनारे स्थित कपसेठी गांव निवासी रामबरन निषाद की हत्या मामले में परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाएं हैं। पत्नी पिंकी देवी ने रोते हुए बताया कि घर से जाते समय वह मोबाइल लिए थे।

शव को जलाने का किया था प्रयास
शनिवार की शाम को छह बजे अंतिम बार उससे बात हुई इसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ था। घटना स्थल पर मृतक का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि रंजिश के चलते ही किसी ने हत्या की है। शव गांव से पांच किमी दूर बंधोईन के पास फेंक दिया। पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed