UP: पत्नी ने रचा पति की हत्या का षड्यंत्र, खाने में मिला दिया था जहर, पिता और भाई भी थे शामिल, ऐसे हुआ पर्दाफा
Auraiya News: पत्नी ने अपने मायके वालों की साजिश से पीड़ित के खाने में कुछ जहरीली चीज डाल दी। इससे पीड़ित के मुंह से झाग निकलने लगा। आनन फानन परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए। यहां से उसे हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विस्तार
औरैया जिले के दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र में चार माह पूर्व एक युवक के खाने में उसकी पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ मिला दिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव चमरौआ निवासी अयूब अली पुत्र शहीद अली ने तहरीर में बताया कि औरैया के सत्ती तालाब निवासी साबिर अली की पुत्री नूरजहां की पहली शादी बिधूना के रठगांव निवासी सकील से हुई थी। नूरजहां एवं उसके परिजनों ने बताया कि वर्ष 2016 में सकील की मृत्यु हो गई।
इस पर पीड़ित नूरजहां को 13 दिसंबर 2019 को विदा करा लाया था। आरोप लगाया कि 26 जुलाई 2023 की सुबह नूरजहां ने अपने पिता साबिर अली, भाइयों इदरीस अली, अरमान अली, जाकिर अली व अपने पिता के दोस्त हलीमुल्ला को पीडि़त के घर बुला लिया।
खाने में कुछ जहरीली चीज डाल दी
पत्नी ने अपने मायके वालों की साजिश से पीड़ित के खाने में कुछ जहरीली चीज डाल दी। इससे पीड़ित के मुंह से झाग निकलने लगा। आनन फानन परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए। यहां से उसे हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
मायके के लोग अस्पताल में ही छोड़कर फरार
जैसे ही कानपुर के डॉक्टरों ने बताया कि खाने में कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया है। मायके के लोग उसे अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए। आरोपी लगाया कि पीडि़त की पत्नी, साले, ससुर व हलीमुल्ला उसकी हत्या कर देना चाहते हैं। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।