Kanpur: पत्नी ने पति को प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा...हंगामा, पुलिस ने पति को छोड़ा, डीसीपी से की शिकायत
Kanpur News: पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पति के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे छोड़ दिया। शुक्रवार को पीड़ित महिला डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार के कार्यालय पहुंची। डीसीपी साउथ ने बताया कि मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
विस्तार
कानपुर के यशोदा नगर में किराये के मकान में प्रेमिका संग रह रहे लखनऊ के सेवानिवृत फौजी को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस पति को थाने ले गई। हालांकि कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने डीसीपी साउथ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
लखनऊ निवासी सेवानिवृत फौजी की पत्नी ने बताया कि पति शहर में प्राइवेट नौकरी करने की बात कह कर यशोदा नगर में रहते थे। काफी समय तक घर न आने पर उन्हें शक हुआ। बाद में पता चला कि पति का नौबस्ता की एक महिला से दो साल से संबंध है। महिला का पति दिव्यांग है। पति महिला को अपने साथ पत्नी बना कर रखता है।
पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पति को छोड़ दिया
गुरुवार को पत्नी रिश्तेदारों संग यशोदा नगर स्थित उस मकान में पहुंची, तो सेवानिवृत फौजी अपनी प्रेमिका संग मिला। इस पर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को थाने लेकर आई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पति के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे छोड़ दिया। शुक्रवार को पीड़ित महिला डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार के कार्यालय पहुंची। डीसीपी साउथ ने बताया कि मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।