फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife caught husband red-handed with girlfriend, police released husband, complained to DCP

Kanpur: पत्नी ने पति को प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा...हंगामा, पुलिस ने पति को छोड़ा, डीसीपी से की शिकायत

Fri, 03 May 2024 10:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 May 2024 10:10 PM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पति के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे छोड़ दिया। शुक्रवार को पीड़ित महिला डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार के कार्यालय पहुंची। डीसीपी साउथ ने बताया कि मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
Wife caught husband red-handed with girlfriend, police released husband, complained to DCP
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के यशोदा नगर में किराये के मकान में प्रेमिका संग रह रहे लखनऊ के सेवानिवृत फौजी को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस पति को थाने ले गई। हालांकि कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने डीसीपी साउथ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

लखनऊ निवासी सेवानिवृत फौजी की पत्नी ने बताया कि पति शहर में प्राइवेट नौकरी करने की बात कह कर यशोदा नगर में रहते थे। काफी समय तक घर न आने पर उन्हें शक हुआ। बाद में पता चला कि पति का नौबस्ता की एक महिला से दो साल से संबंध है। महिला का पति दिव्यांग है। पति महिला को अपने साथ पत्नी बना कर रखता है।

विज्ञापन

पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पति को छोड़ दिया
गुरुवार को पत्नी रिश्तेदारों संग यशोदा नगर स्थित उस मकान में पहुंची, तो सेवानिवृत फौजी अपनी प्रेमिका संग मिला।  इस पर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को थाने लेकर आई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पति के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे छोड़ दिया। शुक्रवार को पीड़ित महिला डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार के कार्यालय पहुंची। डीसीपी साउथ ने बताया कि मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed