{"_id":"58d6af2e4f1c1be6211a3fab","slug":"wife-beaten-condition-looked-serious-hanged-himself","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाने में देरी पर बीवी को किया लहूलुहान, फिर हुआ कुछ ऐसा खुद लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाने में देरी पर बीवी को किया लहूलुहान, फिर हुआ कुछ ऐसा खुद लगा ली फांसी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:51 PM IST
सार
-पत्नी को घायल किया, हालत गंभीर देख लगा ली फांसी
-फर्रुखाबाद की घटना, खाना बनाने में देरी को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाना बनाने में देरी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने पत्नी को लहूलुहान कर दिया और फिर कुछ ऐसा किया...
विज्ञापन
मारे डर के उसने उठाया फिर ये कदम
डेमो
फर्रुखाबाद के शमसाबाद अस्पताल में पत्नी की हालत गंभीर हुई तो मारे डर के उसने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह की यह घटना शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा की है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
गांव का शिवनाथ (35) पत्नी पूजा (32) और दो बच्चों अखिलेश (4) व शांति (5) के साथ रहता था। सुबह खाना बनाने में देरी होने पर उसका पूजा से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो शिवनाथ ने पूजा सिर पर लोहे का टुकड़ा दे मारा। इससे वह लहूलुहान हो गई।

पत्नी अस्पताल में
डेमो
इसके बाद भी शिवनाथ घर में ऊधम मचाता रहा। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर पूजा को सीएचसी शमसाबाद पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। इधर करीब दो घंटे बाद भाई ने कमरा खोला और शिवनाथ को बताया कि पूजा की हालत गंभीर है।
कुछ देर बाद भाई किसी काम से बगल में चला गया। थोड़ी देर बाद लौटा तो देखा कि शिवनाथ का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटक रहा था। लोहिया अस्पताल में मौजूद अन्य परिजनों को सूचना दी गई तो सभी भाग कर घर पहुंचे। उन्होंने शाम तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।