हमीरपुर में सड़क पर फैमिली ड्रामा: पत्नी ने सड़क पर की पति की पिटाई, घंटों तक चलता रहा हंगामा, जानें पूरा मामला
मौदहा कोतवाली क्षेत्र में पति से विवाद होने पर महिला उसकी दुकान पर पहुंची। इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर बेटे और पति की पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला सहित कुछ लोग एक शख्स की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि जिसकी पिटाई की गई, वह महिला का पति है।
हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो मौदहा कस्बे के सैय्यद बाबा मजार का बताया जा रहा है। जहां फूलों की दुकान पर सुबह करीब 10 बजे एक महिला सहित आधा दर्जन लोग आ धमके और फूल बेंच रहे युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी।
बताया जाता है कि पिट रहा युवक चंद्रप्रकाश का उसकी पत्नी से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। ऐसे में पीड़ित युवक अपने छोटे बेटे के साथ मजार में रह कर फूलों का कारोबार करता है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसका पत्नी के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा है।
मजार पर रहकर करता है फूलों का कारोबार
छोटे बेटे के साथ वह मजार पर रहकर फूलों का कारोबार करता है। सुबह पत्नी कुछ लोगों के साथ दुकान पर आई और दुकान का सामान फैलाते हुए उसकी व बेटे की पिटाई शुरू कर दी। बताया कि 20 दिन पूर्व उसकी पत्नी व बड़े बेटे ने उसे पीटा। तब से वह घर छोड़कर मजार में ही रह रहा है।
कोतवाल बोले- तहरीर मिलते ही होगी कार्रवाई
कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियों की जानकारी हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।