फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife along with her lover murdered her husband

रिश्तों से रिसता खून: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की शराब में नींद की गोली मिलाकर की थी हत्या, गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2024 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Apr 2024 11:24 PM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता के मेडिकल स्टोर संचालक प्रतीक शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Wife along with her lover murdered her husband
पुलिस गिरफ्त में आयुष और नेहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता निवासी मेडिकल स्टोर संचालक प्रतीक शर्मा की हत्या उसकी पत्नी नेहा और पत्नी के प्रेमी आयुष ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया है। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों में पिछले काफी समय से प्रेम संबंध थे। दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन प्रतीक उनके प्रेम की राह में रोड़ा बन रहा था। इसीलिए उसे रास्ते हटाने के लिए प्लान बनाया गया।

विज्ञापन


इसके तहत प्रतीक छह मार्च को पत्नी नेहा और बच्चों को कार से अयोध्या स्थित मायके के लिए निकला। अगले दिन सात मार्च को आयुष भी लखनऊ आ गया और दोनों साथ रहे। नौ मार्च को दोनों नेहा और बच्चों को मायके से लेकर लखनऊ लौटे और चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने होटल में कमरा लिया। 10 मार्च को यहीं शराब में 11 नींद की गोलियों मिलाकर पिलाकर उसकी हत्या कर गुलाला घाट पर स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया। 12 मार्च को वह कानपुर लौटी और गाड़ी खराब होने व बनवाने के लिए प्रतीक के बाराबंकी जाने व दो दिन बाद लौटने की बात कही।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रतीक के व्हाट्सएप का भी इस्तेमाल किया ताकि परिजन उसके सही सलाम होने का विश्वास करें। हालांकि जब वह नहीं लौटा तो परिजनों के सवालों से परेशान होकर 16 मार्च को नेहा दवाई लेने के बहाने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई। इसी के बाद परिजनों ने 21 मार्च को बेटे, बहू और बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई और फिर पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने दोनों को सर्विलांस की मदद से किदवईनगर हाइवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।

दवा सप्लाई के बहाने बढ़ी करीबी
खाद्यान विभाग से सेवानिवृत्त पुनीत शर्मा के बेटे प्रतीक की शादी 2017 में अयोध्या के लालबाग न्यू कालोनी कुम्हार टोला निवासी नेहा शर्मा से हुई थी। दोनों की पांच साल की बेटी मान्या और तीन साल का बेटा अभिराज है। पूछताछ में दवा सप्लाय आयुष ने बताया कि प्रतीक के स्टोर पर दवा सप्लाई के दौरान चार महीने पहले प्रतीक के घर आना-जाना शुरू हुआ और तभी से नेहा से करीबी बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed