फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Why is the lucky day for India

टीम इंडिया के लिए लकी है आज का दिन,  जानिए क्या हुआ था खास

Sat, 24 Sep 2016 03:53 PM IST
धीरज पाल, कानपुर
धीरज पाल, कानपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
Why is the lucky day for India
डेमो
विज्ञापन

कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान में टीम इंडिया अपना 500वां टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच में शुक्रवार तक टीम इंडिया की हालत खस्ता थी,  लेकिन शनिवार की सुबह से ही टीम इंडिया की मानों किस्मत चमक गई हो। जो गेंदबाज न्यूजीलैंड का एक विकेट लेने के लिए शुक्रवार को परेशान थे,  उन्होंने आज न्यूजीलैंड की पूरी टीम आल आउट कर दी। मतलब 24 सितंबर का दिन एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुआ। हो भी क्यों न आखिर इसी दिन 2007 में कुछ ऐसा हुआ था जिसने पूरी दुनिया में भारत के जयकारे लग रहे थे। आइए बताते हैं आखिर क्या हुआ था इस दिन....
 
 

टी-20 व‌िश्वकप और पाकिस्तान

Why is the lucky day for India
टी-20 विश्व कप में जीत के बाद जश्न मनाती भारतीय टीम
आज के दिन यानी 24 सितंबर 2007 को टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप अपने नाम किया था। यह विश्व कप इस लिहाज से भी भारत के लिए लकी था क्योंकि फाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेक दिए थे। पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में  रौंदने के बाद भारत ने टी-20 का खिताब अपने नाम किया था। 
गेंदबाजों की भूमिका अहम थी
टी-20 के इस रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम थी। इस मैच में आरपी सिंह ने तीन और इरफान पठान ने तीन विकेट चटकाए थे। आज जब आर अश्विन और रविंद्र जड़ेजा ने भी अपनी गेंदबाजी से न्यूजीलैंड की टीम को घुटने टेकने पर मजबूर किया तो लोगों को टी-20 के वही पल याद आ गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed