फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   While correcting a fault, electricity worker got stuck to transformer as supply resumed, died

Hardoi: फॉल्ट सही करते समय आपूर्ति शुरू होने से ट्रांसफार्मर से चिपका बिजली कर्मी, मौत

Tue, 10 Sep 2024 07:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Sep 2024 07:39 PM IST
सार

Hardoi News: फॉल्ट सही करते समय आपूर्ति शुरू होने से ट्रांसफार्मर से चिपका बिजली कर्मी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। प्राइवेट बिजली कर्मी की मौत के मामले से जेई ने पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
While correcting a fault, electricity worker got stuck to transformer as supply resumed, died
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पाली थाने के पास रखे ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट को सही कराने के दौरान अचानक आपूर्ति चालू हो जाने से प्राइवेट बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अवर अभियंता को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। बिजली विभाग ने मृतक को विभागीय कर्मचारी मानने से इन्कार किया है।
विज्ञापन



पाली के मोहल्ला बिरहाना निवासी मंजेश कश्यप (32) बिजली उपकेंद्र पर तैनात लाइन मैन के साथ प्राइवेट तौर पर रहकर बिजली मरम्मत का काम करता था। मंगलवार शाम पांच बजे थाने के पास सरस्वती स्कूल जाने वाली सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट गया। उसे सही करने के लिए मंजेश गया था। इसी दौरान आपूर्ति चालू हो गई और करंट लगने से मंजेश ट्रांसफार्मर में ही चिपक गया। आसपास के दुकानदारों ने इसकी जानकारी उपकेंद्र को दी तो आपूर्ति बंद की गई। मौके पर पहुंची पुलिस मंजेश को लेकर पीएचसी पहुंची।
विज्ञापन

यहां डॉक्टर आनंद शुक्ला ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी चमेली, एक पुत्र और एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के अवर अभियंता सुखपाल सिंह ने बताया कि मंजेश नाम का कोई कर्मचारी नहीं है। फॉल्ट सही करने के लिए ड्यूटी पर मौजूद लाइन मैन शटडाउन लेता है, लेकिन किसी ने भी शटडाउन नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed