{"_id":"5a537b934f1c1b3f428b4967","slug":"which-wive-is-likes-in-liqueur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां देखिए कड़ाके की ठंड में कौन सी शराब की जा रही पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां देखिए कड़ाके की ठंड में कौन सी शराब की जा रही पसंद
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के चलते पिछले दो महीनों में अंग्रेजी शराब पीने वालों की संख्या में लगभग डेढ़ गुना तक वृद्धि हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष में साढ़े चार लाख लीटर के सापेक्ष दिसंबर माह तक ही साढ़े छह लाख लीटर अंग्रेजी शराब की खपत हो चुकी है। वहीं, सर्दी में बियर पर कुछ असर दिखाई पड़ रहा है।
औरैया जिले में पिछले दो माह में अंग्रेजी शराब व देशी शराब की बिक्री में खासा इजाफा हुआ है वहीं, बियर का कारोबार मौसम की वजह से जरूर कुछ ठंडा चल रहा है। वर्ष 2016-17 में अंग्रेजी शराब की बिक्री लगभग 45 लाख हुई थी लेकिन इस बार यह आंकड़ा दिसंबर माह में ही साढ़े छह लाख लीटर हो चुका है। जबकि मार्च आने में अभी लगभग तीन माह का समय शेष है।
2016-17 में करीब 18 लीख तक देशी शराब की खपत हुई थी जबकि 2017-18 में इसकी बिक्री दिसंबर माह में ही 18 लाख लीटर पहुंच चुकी है। वहीं साल 2016-17 में दस लाख पचास हजार बोतलों की बिक्री हुई थी। दिसंबर माह तक यह आंकड़ा 12 लाख लीटर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर आंकड़ों पर गौर करें तो एक बात साबित हो रही है कि जिले में शराब की बिक्री में तेजी से इजाफा हो रहा है। साथ ही आबकारी विभाग के राजस्व में भी इजाफा हो रहा है। आबकारी अधिकारी जीएन पांडेय ने बताया कि सर्दी की वजह से बियर की बिक्री प्रभावित हुई है। लेकिन अंग्रेजी शराब में डेढ़ गुना तक की वृद्धि हुई है वहीं, देशी शराब का कोटा चार फीसदी बढ़ाया गया है।