फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When teacher complained to his mother the son committed suicide when his friend came he had rope in his hand

Kanpur: शिक्षक ने मां से की शिकायत…तो बेटे ने दी जान, दोस्त मिलने आया तब हाथ में थी रस्सी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 12 Jan 2025 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Jan 2025 11:57 AM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र के तात्याटोपेनगर स्थित स्कूल में शिक्षक ने अभिभावक से बच्चे की शिकायत की थी। इससे छात्र अवसाद में था और उसने फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
When teacher complained to his mother the son committed suicide when his friend came he had rope in his hand
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेना में कार्यरत सूबेदार के बेटे ने गुजैनी इलाके में घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल की शिक्षिका ने पढ़ने में कमजोर बताकर शिकायत की। उसे स्कूल में भगौड़ा कहने पर साथी बच्चे उसका मजाक उड़ाने लगे। इस बात से वह अवसाद में रहने लगा। मां शुक्रवार को स्कूल फीस जमा करने गई थी। वहां से लौटने पर उन्होंने बताया कि शिक्षक ने थोड़ी देखरेख करने की बात कही।

विज्ञापन

इसके बाद वह घर के तीसरे खंड में बने कमरे में गया और फंटे पर लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। मूलरूप से कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र के बैजा गांव निवासी कमल सिंह जम्मू में सेना में सूबेदार हैं। वह गुजैनी के तात्याटोपे नगर में पत्नी नीतू और बड़ा बेटा दिलखुश उर्फ बिट्टू (14) और छोटे बेटे कृष्णा सिंह के साथ रहते है।

विज्ञापन

सहपाठी छात्र का मजाक उड़ाते थे
वहीं, दिलखुश क्षेत्र के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों का आरोप है स्कूल की एक शिक्षक कई दिनों से उसे पढ़ाई में खराब बताकर उलाहना दे रही थी। आरोप है कि उसे भगौड़ा जैसे शब्दों से नवाजा जाता था। यह देखकर सहपाठी उसका मजाक उड़ाते थे। इससे वह परेशान हो जाता था। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक का यह रवैये स्कूल की छुट्टियों के पहले तक जारी रहा।

बच्चे की थोड़ी निगरानी और देखरेख की बात कही
शुक्रवार को मां नीतू दिलखुश की स्कूल फीस जमा करने गई थी। घर आते ही दिलखुश ने मां से पूछा कि शिक्षक क्या कह रही थी। इस पर उन्होंने बताया कि शिक्षक ने उनसे बच्चे की थोड़ी निगरानी और देखरेख की बात कही। इसके बाद शुक्रवार देर शाम छोटा भाई कृष्णा कोचिंग पढ़ रहा था और मां अपने काम में व्यस्त थी। इस दौरान दिलखुश मकान के प्रथम तल से जीने का दरवाजा अंदर से बंद करके तीसरे खंड में बने कमरे में पहुंचा।

विज्ञापन

शिक्षक पर मुंह जुबानी आरोप लगाए
वहां उसने दो ड्रम रखकर बेडशीट से पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची गुजैनी पुलिस ने घटना की फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी का कहना था कि परिजनों ने स्कूल के शिक्षक पर मुंह जुबानी आरोप लगाए हैं, तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ड्रम फर्श पर गिरे, तब हुई जानकारी
परिजनों ने बताया कि दिलखुश के खुदकुशी करते ही दोनों ड्रम तेज आवाज में फर्श पर गिरे। इस पर मां को कुछ शंका हुई। वह ऊपर जाने लगी, तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसे घबराहट हुई तो परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद आंगन के लोहे के जाल को दो घंटे की मशक्कत से काटकर कृष्णा को चढ़ाया गया। इसके बाद दरवाजा खुलवाकर वह लोग ऊपर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर उन लोगों की चीखें निकल गईं।

पिता को दी जानकारी, तो फट गया कलेजा
दिलखुश की मां बेटा का शव देखकर बदहवास हो गई। उसने सेना में सूबेदार पति को घटना की जानकारी दी, तो वह फौरन अफसरों को सूचना देकर कानपुर के लिए निकल पड़े। वह देर शाम जैसे ही घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर फफक पड़े। इलाकाई लोगों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया।

दोस्त मिलने आया था तब हाथ में लिए था रस्सी
परिजनों ने बताया कि दिलखुश बहुत खुशमिजाज था। मोहल्ले के बच्चे उसके साथ खूब खेलते और मस्ती करते थे। बताया कि घटना से कुछ देर पहले एक दोस्त घर उससे मिलने आया था। उस दौरान वह नायलॉन रस्सी हाथ में पकड़े था। उसके जाने के बाद और मां व छोटे भाई के व्यस्त होने पर वह ऊपर गया और मौत चुन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed