{"_id":"59ff20de4f1c1bd8538bb175","slug":"when-shivpal-singh-yadav-went-to-meet-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों किसान को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्यों किसान को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे शिवपाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 06 Nov 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी से बातचीत के बाद बाहर निकलते पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक जसवंतनगर शिवपाल सिंह यादव रविवार को सैफई के एक पीड़ित किसान को अपने साथ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। किसान शिवपाल के गांव सैफई का रहने वाला है। शिवपाल यादव ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है।
सैफई निवासी किसान ओमपाल के साथ 27 अक्तूबर को देर शाम खेतों में आलू की मशीन को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी थी। घटना की शिकायत करने किसान सैफई थाना में गया था। पुलिस ने किसान की एफआईआर दर्ज नहीं की।
किसान न्याय के लिए दर दर भटक रहा था। घटना की जानकारी शिवपाल यादव को होने पर वे किसान को अपने साथ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। करीब 30-35 मिनट एसएसपी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान एसएसपी वैभव कृष्ण ने शिवपाल यादव को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि 27 अक्तूबर को शौकीन सिंह एवं विजय प्रताप नाम के दो किसानों से खेत पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
जिसमें ओमपाल सिंह की तरफ से यह आरोप लगाया गया कि उसकी तीन तोले की सोने की चेन लूट ली गई है। पुलिस ने जब इस पूरे मसले की जांच की तो जांच में चेन लूटने का आरोप स्पष्ट नहीं हो सका। थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच हेंवरा पुलिस चौकी को सौंप दी है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।