फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   when road dug up in front of president house

जब राष्ट्रपति आवास के पास खोद दी गई सड़क, अधिकारियों को पता चला तो हड़कंप मच गया

Sun, 24 Feb 2019 04:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Feb 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
when road dug up in front of president house
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास के पास बिना इजाजत के सड़क खोद दी गई। जब अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। सड़क खोदने के मामले में कार्यदायी संस्था से लिखित में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


कानपुर जीटी रोड कल्याणपुर से इंद्रानगर जाने वाली सड़क बगैर अनुमति खोदे जाने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसी सड़क पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आवास भी है। एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने परियोजना प्रबंधक तृतीय (गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई जल निगम) से सात दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत आदर्श बस्ती (सीटीएस) कल्याणपुर में सीवर लाइन डाली जा रही है। इसके चलते इंद्रानगर को जाने वाली सड़क पर जगह-जगह खुदाई की गई है। पीडब्लूडी निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता ने परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी।

मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा था कि हाईवे से इंद्रानगर तक की एक लेन पर गहरी खुदाई बगैर अनुमति की गई है। एडीएम सिटी ने स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही यह भी कहा है कि क्यों ने संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिलाधिकारी को की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed