फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wheat harvesting has started but farmers are not reaching the purchase centers

Kanpur News: गेहूं कटाई-मड़ाई शुरू पर क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे किसान

Wed, 16 Apr 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 16 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wheat harvesting has started but farmers are not reaching the purchase centers
कानपुर देहात। बारिश में भीगी फसल सूखने पर अब गेहूं की कटाई-मड़ाई शुरू हो गई है। मगर क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। एक अप्रैल से गेहूं खरीद की बोहनी हुई थी। अब तक सिर्फ 402 किसानों से ही गेहूं खरीदा जा सका है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी गेहूं खरीद के लिए पांच क्रय एजेंसियों के 60 क्रय केंद्र खुले हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय है। रविवार भोर में हुई बारिश से गेहूं की कटाई मड़ाई रुक गई थी। अब दो दिन से निकल रही धूप से बारिश में भीगी फसल सूख गई है। इस पर मंगलवार को कई जगह थ्रेसर से मड़ाई व खेत में गेहूं की कटाई शुरू हो गई। इसके बाद भी सरकारी खरीद केेंद्रों पर गेहूं बेचने किसान नहीं पहुंच रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क के निर्देश है। प्रभारी गांवों में जाकर किसानों से मुलाकात कर रहे हैं इसके बाद भी किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि खुले बाजार में भी इसी दाम पर गेहूं की आढ़ती खरीद कर रहे हैं। इसकी वजह से अधिकांश क्रय केंद्रों पर सन्नाटा है। बता दें कि 1 अप्रैल से क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की बोहनी हो गई थी। खाद्य विभाग के 16 क्रय केंद्रों पर 222 किसानों से 1358.9 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। भारतीय खाद्य निगम के पांच क्रय केंद्रों पर 53 किसानों से 225.05 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के 24 क्रय केंद्रों पर 87 किसानों से 479.10 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के 10 क्रय केंद्रों पर 27 किसानों से 98.95 मीट्रिक टन और उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के 5 क्रय केंद्राें पर 13 किसानों से 61.65 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
वर्जन.......
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद की जा रही है। तीन एजेंसियों के 13 क्रय केंद्रों पर केवल एक-एक किसान से गेहूं की खरीद की गई है। समीक्षा बैठक में गेहूं खरीद तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश की वजह से भी सरकारी गेहूं खरीद पर असर पड़ा है। एक दो दिन में खरीद तेज होने की उम्मीद है। - राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

.................
आठ केंद्रों पर केवल एक-एक किसान से खरीदा गया गेहूं
उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के अरहरियामऊ, कसोेलर, किशौरा, बम्हरौली घाट व परौंख समेत आठ क्रय केंद्रों पर केवल एक-एक किसान से गेहूं खरीदा जा सका है। इधर उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के नहोली, लक्ष्मणपुर पिलख व रनियां व उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के झींझक व पुखरायां केंद्र पर एक-एक किसान से ही गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed