{"_id":"605106ea8ebc3e8ca10592a1","slug":"wheat-akbarpur-news-knp618073715","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में गेहूं भीगने से बचाने को क्रय केंद्र पर रखा जाएगा तिरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में गेहूं भीगने से बचाने को क्रय केंद्र पर रखा जाएगा तिरपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। क्रय केंद्र पर गेहूं बारिश में भीगे नहीं इसके लिए शासन ने पहले से निर्देश जारी किए हैं। खाद्य एवं रसद अनुभाग के विशेष सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने क्रय केंद्रों पर तिरपाल रखने को कहा है।
रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए जिले में 47 क्रय केंद्र बनाए गए है। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जानी है। क्रय केंद्र के नोडल अधिकारी को उसी दिन शाम को गेहूं खरीद की मात्रा का सत्यापन करना है। दैनिक रिपोर्ट जिला खाद्य विपणन अधिकारी व जिला खरीद अधिकारी को देनी होगी। क्रय एजेंसियों को स्वयं के स्रोत से बारिश में गेहूं को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल का प्रबंध करना होगा। केंद्र पर आने वाले किसानों को पीने का पानी व बैठने के लिए छायादार स्थान उपलब्ध कराना होगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। क्रय केंद्रों पर लगाने के लिए सूचना बैनर तैयार कराए जा रहे हैं।
बांट माप अधिकारी जांचेंगे तौल में प्रयुक्त कांटे
क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल सही हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। तौल के दौरान बांट माप विभाग के कर्मी निरीक्षण व सत्यापन करेंगे। जबकि क्रय एजेंसियों पर भी सही तौल कराने की जिम्मेदारी होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रानिक कांटों का 25 मार्च तक अभियान चलाकर सत्यापन कराने की रूपरेखा बनाई गई है।