फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   What kind of resolution day is this...somewhere the complainant and somewhere the officer is missing.

Kanpur News: ये कैसा समाधान दिवस...कहीं फरियादी तो कहीं अधिकारी नदारद्

Sat, 26 Oct 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
What kind of resolution day is this...somewhere the complainant and somewhere the officer is missing.
जसवंतनगर / बकेवर। समाधान दिवस खानापूर्ति में निपटाया जा रहा है। कहीं फरियादी तो कहीं अधिकारी ही समाधान दिवस से नदारद रहे। जसवंतनगर थाना में आयोजित समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें आईं।
विज्ञापन

इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसी प्रकार से बकेवर थाने में नौ लोग शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें से चार मौके पर निस्तारित कर दी गईं।
विज्ञापन

समाधान दिवस में खास बात यह रही कि दोनों ही जगह पर रोज की तरह थाने में बैठने वाले इंस्पेक्टर ने ही शिकायतों को सुना मुख्यालय से कोई भी अधिकारी समाधान दिवस में शिकायतें सुनने नहीं पहुंचा। जबकि डीएम और एसएसपी शहर के थाना फ्रेंड़स कालोनी में शिकायतों को सुनने के लिए पहुंचे लेकिन यहां पर एक भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा और अधिकारी फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लाइनपार क्षेत्र के थाना फ्रेंडस काॅलोनी में डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के लिए पहुंचे। जिले के दानों ही आला अधिकारी बैठकर फरियादियों के आने का काफी देर तक इंतजार करते रहे लेकिन लम्बे इंतजार के बाद भी एक भी फरियादी शिकायत लेकर समाधान दिवस में नहीं पहुंचा।
इसपर दोनों ही अधिकारी थाने की व्यवस्थाओं को देखने के बाद वापस लौट गए। उधर जसवंतनगर थाने में इंस्पेक्टर राम सहाय सिंह ने शिकायतें सुनीं। नगला उदय सिंह की ममता देवी ने पड़ोसी के रास्ते में जानवर बांधने को लेकर शिकायत की। धरमागतपुर की गीता देवी ने विपक्षियों पर रास्ता बंद कर देने की शिकायत की।
जनकपुर के शिव सिंह ने चकरोड़ अवरुद्ध होने के विवाद को लेकर शिकायत की।
इसी प्रकार से बकेवर थाने में थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा व राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार ने शिकायतों को सुना। ग्राम नागरी लोलपुर के संजय तिवारी ने गांव के ही लोगों पर कब्जा करने की शिकायत की। ग्राम चकरपुरा के दिनेश चंद्र ने मेढ़ काटने की शिकायत की। ग्राम जगमोहनपुर के जयन्त कुमार ने गांव के ही लोगो के गली में चबूतरा बनाने की शिकायत की। कोठी शेरपुर के सुधीर कुमार ने गांव के ही दम्पति पर उधार के पैसे मागने पर गाली-गलौज करने की शिकायत की।

इसके साथ ही ग्राम मड़ैया की जयदेवी, उझियानी के देवेंद्र कुमार, ग्राम अलियापुर के अवनीश कुमार, ग्राम पृथ्वीरामपुर की पूजा वाल्मीकि भी समाधान दिवस में अपनी अपनी शिकायतों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed